Move to Jagran APP

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, घरों में दुबके लोग

- शीतलहर - कोहरे के कारण कंबल लेकर निकले मार्निंग वाक करने वाले -पवन देव के वेग न

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:27 PM (IST)
पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, घरों में दुबके लोग
पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, घरों में दुबके लोग

- शीतलहर

loksabha election banner

- कोहरे के कारण कंबल लेकर निकले मार्निंग वाक करने वाले

-पवन देव के वेग ने कुंद की भगवान भास्कर की गर्मी

- दोपहिया वाहनों से यात्रा मुश्किल, बड़े वाहन भी रेंगते नजर आए जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : एक सप्ताह बाद मौसम का रुख फिर से बिगड़ गया।रविवार को सुबह दस बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप तो निकली लेकिन पवन देव के वेग के आगे उसमें गर्मी नहीं थी। पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ गई और लोग घरों में दुबके रहे।हालत यह कि दिन में भी अलाव जलाना पड़ गया।

अंबारी : कोहरे और पछुआ हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शरीर से हटा कंबल फिर से वापस आ गया।

शनिवार से शुरू पछुआ हवाओं के साथ रविवार की सुबह आसमान कोहरे की चादर से ढका नजर आया। कोहरे और गलन के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जरूरी काम और मार्निंग वाक के लिए निकले लोग शाल और कंबल लपेटकर ही निकले। इस दौरान सुबह सड़कों पर काफी कम संख्या में ही लोग दिखाई दिए। सुबह 10 बजे तक वायुमंडल पूरी तरह से कोहरे की चादर में ढका रहा। घने कोहरे से वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गई। दोपहिया से यात्रा मुश्किल हुई तो बड़े वाहन भी रेंगते नजर आए। सुबह के वक्त दूध और अखबार वितरण करने वाले ज्यादा परेशान दिखे। रविवार को शुरू हुआ कोहरा और पाला फसलों को भी नुकसान पहुंचाएगा। कोहरे और गलन के चलते बेसहारा पशु और पक्षियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.