जनरल के निधन पर भारतीय मजदूर संघ भी मर्माहत
जागरण संवाददाता आजमगढ़ भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को शोकसभा क
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को शोकसभा कर हेलीकाप्टर हादसे में दिवंगत चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित अन्य 11 लोगों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। जिला मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि इस हादसे से पूरा देश मर्माहत है। जनरल बिपिन रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्य परायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने अपनी काबीलियत और मेंहनत की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव हासिल किया। प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने कहा कि इस दुर्घटना में देश ने एक कुशल सैन्य रणनीतिकार खो दिया। दुख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है। इसके पूर्व दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। पवन गुप्ता, अंतरिक्ष सिंह, हरिवंश मौर्य, अभिषेक पांडेय, महेंद्र पांडेय आदि रहे।