घर में घुसकर लूटपाट व मारने पीटने का लगाया आरोप
जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी की शिक
जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी की शिकायत करना पीड़ित पक्ष को महंगा पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने रविवार की सुबह घर पर चढ़कर परिजनों को मारा पीटा और लूटपाट भी की। इस संबंध में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दे दी है।
पीड़ित का कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शनिवार को दिन में मेडिकल हाल से दवा लेकर वापस आ रही थी। रास्ते में गांव निवासी मुनीश पुत्र नईम उर्फ नाटे ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी किया। किशोरी ने घर आकर अपनी आप बीती परिजनों को बताया। उसने इस बात की शिकायत करने के लिए रविवार की सुबह उसके घर गया। आरोपित के परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वह अपने घर चला आया। कुछ देर बाद आरोपित मुनीश अपने दो तीन साथियों के साथ उसके घर आया। घर में घुसकर आरोपितों ने तोड़फोड़ करते हुए सामान भी लूट लिया। आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने दीदारगंज थाने पर तहरीर दे दी है।