Move to Jagran APP

सफलता को अपनाएं पांच मंत्र, शेष मोदी-योगी पर छोड़ें : स्वतंत्र देव

जनसभा - लक्जरी गाड़ियों से घूमने वाले गुंडे माफियाओं को याद आ रही अब नानी - माता-पिता क

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:53 PM (IST)
सफलता को अपनाएं पांच मंत्र, शेष मोदी-योगी पर छोड़ें : स्वतंत्र देव
सफलता को अपनाएं पांच मंत्र, शेष मोदी-योगी पर छोड़ें : स्वतंत्र देव

जनसभा

loksabha election banner

- लक्जरी गाड़ियों से घूमने वाले गुंडे, माफियाओं को याद आ रही अब नानी

- माता-पिता की सेवा करें, मां-पिता व पत्नी पर हाथ न उठाएं

- बच्चों से गुटखा न मंगाए, संपत्ति के लिए न करें विवाद

जागरण संवाददाता, अंबारी (आजमगढ़) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के भरोसे को पुख्ता करते हुए सफलता एवं शांति को पांच मंत्र दिए। उन्होंने कहाकि मां-पिता की सेवा करें, मां-पिता, पत्नी पर हाथ न उठाएं, बच्चों से गुटखा न मंगाए, संपत्ति के लिए विवाद न करें। शेष काम पीएम और सीएम पर छोड़े दें। किसानों से हाथ उठवाकर पूछे सम्माननिधि मिल रही कि नहीं तो मिल रहा शब्दु गुंजायमान हो उठा। सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहाकि वंशवाद एवं परिवारवाद से देश का कभी भला नहीं हो सकता है। नरेन्द्र मोदी की सरकार में गुंडे-माफियाओं को नानी याद आ रही तो चीन में भी भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह निजामाबाद विधानसभा के दुर्वासा धाम में जनता से मुखातिब हुए तो हजारों की भीड़ देख गदगद हो उठे। भोजपुरी अंदाज में आप लोगन के राम राम से उद्बोधन शुरू किए। कहाकि वंशवाद एवं परिवार वाद से देश का भला नहीं हो सकता है। आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू होने की बात बताते हुए राजभर समाज को साधते की कोशिश की। कहाकि आजमगढ़ से शिक्षित युवा निकलेंगे तो एक्सप्रेस वे से बाजार बढ़ेगा और विकास होगा। कहाकि राजीव गांधी कहते थे 100 रुपया सरकार से चलकर जनता तक 15 रुपया पहुंचता है। अब एक रुपया भेजने पर पूरा-पूरा पहुंचता है। अब गरीबों के घरों में भी शौचालय बने हैं। मोदी और योगी के प्रदेश में 40 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिया गया है। अब गरीबों को इलाज के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता है, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज हो रहा है। स्वच्छ जल, मुफ्त खाद्यान्न, दुर्घटना होने पर दो लाख रुपये का बीमा भी सरकार दे रही है। अबकी कमल खिलते ही चिकित्सा एवं शिक्षा फ्री होगी। राष्ट्र की चिता करने वाले नेता कभी कभार ही पैदा होते हैं। इसलिए मोदी और योगी पर विश्वास करिए। कमल खिलेगा, कमल खिलेगा के उद्बोधन से भाषण समाप्त किए। फूलपुर पवई विधायक अरुण कांत यादव, संयोजक डा पीयूष सिंह यादव, डा. मनीष त्रिपाठी, विनोद राय, डा. अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा, डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, सहजानंद राय, अरविद जायसवाल, माला द्विवेदी, सतनाम सिंह, जगदीश सिंह, हरीश तिवारी, सूरज तिवारी, रामकवक तिवारी, आमरनाथ यादव, दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल दुर्वाषा धाम मुन्ना बाबा, सूरज श्रीवास्तव, आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.