Move to Jagran APP

महोत्सव में शामिल हों प्रशासन की उपलब्धियां : लालबिहारी

आजमगढ़ मृतक संघ के अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने आजमगढ़ महोत्सव में शासन-प्रशासन के उपलब्धियों को शामिल किए जाने की मांग उठायी है। लालबिहारी मृतक ने बच्चियों महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म हत्या और जीवित को मृत घोषित करने तथा भू-राजस्व विभागों के तहसीलों चकबंदियों के धोखाधड़ी भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के विरुद्ध जागरूक किए जाने को महत्वपूर्ण बताया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके विरूद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने को नितांत आवश्यक बताया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:05 PM (IST)
महोत्सव में शामिल हों प्रशासन की उपलब्धियां : लालबिहारी
महोत्सव में शामिल हों प्रशासन की उपलब्धियां : लालबिहारी

जासं, आजमगढ़ : मृतक संघ के अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने आजमगढ़ महोत्सव में शासन-प्रशासन के उपलब्धियों को शामिल किए जाने की मांग उठायी है। लालबिहारी मृतक ने बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या और जीवित को मृत घोषित करने तथा भू-राजस्व विभागों के तहसीलों, चकबंदियों के धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के विरुद्ध जागरूक किए जाने को महत्वपूर्ण बताया है। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके विरूद्ध व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में हत्या, दुष्कर्म, छिनैती की प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। देश के मतदाताओं, जनता की चूक है। हर घर की बेटियां, बहने अपने घरों से स्कूलों, कालेजों, नौकरियां करने जाती है। जब तक घर नहीं आती है, तब तक परिवार के लोगों का होश हवास उड़ा रहता है, की कहीं दानव दरिदों की नजर लग न जाए। यही नहीं, जीवित को मृत घोषित करने और धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी द्वारा लाल फीताशाही भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी की मिलीभगत से गरीबों, अनपढ़ों, निसंतानों, महिला-पुरुषों की जमीनों, मकानों को हड़प कर कानूनी, न्यायिक प्रक्रिया के मकड़जाल में फंसाकर न्याय के बदले वर्षों-वर्ष तक महज तारीखें देते रहते है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.