महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का आरोपित कंपाउंडर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने नर्सिंग होम में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म कर
जागरण संवाददाता, सगड़ी : जीयनपुर पुलिस ने नर्सिंग होम में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे राइस मिल चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी बीमार महिला को इलाज के लिए उसके पति ने जीयनपुर बाजार स्थित आमिना चाइल्ड केयर अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के पति का आरोप है कि उक्त अस्पताल के कंपाउंडर राहुल कुमार ग्राम अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर निवासी ने गुरुवार की रात बीमार पत्नी को बेहोशी का इंजेक्शन
लगाने के बाद दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने आरोपित कंपाउंडर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि पुलिस उसके गिरफ्तारी का दावा कर रही है।