चोरी की टाटा सूमो के साथ आरोपित गिरफ्तार
आजमगढ़ सिधारी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर हरबंशपुर क्षेत्र स्थित पहलवान तिराहे के समीप वाहन चेकिग के दौरान चोरी के टाटा सूमो के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर हरबंशपुर क्षेत्र स्थित पहलवान तिराहे के समीप वाहन चेकिग के दौरान चोरी के टाटा सूमो के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिसकर्मियों ने पहलवान तिराहे पर वाहन चेकिग के दौरान टाटा सूमो को रोका। वाहन से संबंधित कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा सका। ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि उक्त वाहन पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है। वाहन को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपित संजय यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव का निवासी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें