अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिए 18 पर्चे दाखिल
जागरण संवाददाता रौनापार (आजमगढ़) अधिवक्ता समिति सगड़ी के चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): अधिवक्ता समिति सगड़ी के चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 18 लोगों ने पर्चा दाखिला किया। मंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर एक ही पर्चा दाखिल होने से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। मंत्री पद के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा। मंत्री पद पर सूर्यभान यादव और सूर्यभान सरोज के बीच टक्कर होगी। शनिवार को पर्चा वापसी की तिथि नियत है। चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्र और बाल गोविद चौहान ने बताया कि सिर्फ मंत्री पद पर दो प्रत्याशी सूर्यभान सरोज और सूर्यभान यादव मैदान में हैं। शेष पर एक-एक लोगों ने नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। कुल 86 वोटर हैं, जो मतदान में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें