इंडिया गेट पर नेता जी की मूर्ति लगवाना सराहनीय कदम
जागरण संवाददाता आजमगढ़ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को संगठन मंत्री अमित ि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को संगठन मंत्री अमित सिन्हा के आवास पर हुई। जिसमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान व बलिदान को याद किया। कहा कि आजादी की लड़ाई में उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाता रहेगा। इंडिया गेट पर उनकी मूर्ति स्थापित करने का निर्णय प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम हैं। सदस्यों ने जनपद के कोलघाट निवासी देवेश श्रीवास्तव को मिजोरम का डीजीपी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि उनके आने के बाद स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा। नवीन चंद्र अस्थाना, शीतल प्रसाद, अवधेश श्रीवास्तव, अवनीश अस्थाना, प्रकाश नारायण अकेला, सुधीर अस्थाना, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
Edited By Jagran