Move to Jagran APP

घाघरा की बाढ़ से 97 गांवों के 75 हजार लोग प्रभावित

जासं, रौनापार (आजमगढ़) : देवारांचल में बहने वाली घाघरा नदी के कहर से देवारावासियों क

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 07:25 PM (IST)
घाघरा की बाढ़ से 97 गांवों के 75 हजार लोग प्रभावित
घाघरा की बाढ़ से 97 गांवों के 75 हजार लोग प्रभावित

जासं, रौनापार (आजमगढ़) : देवारांचल में बहने वाली घाघरा नदी के कहर से देवारावासियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां जलस्तर घटने से कीचड़ फैल गया है वहीं दो दिनों से मामूली रूप से बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। घाघरा के तटवर्ती 97 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं जिनमें लगभग 75 हजार की आबादी प्रभावित है। घाघरा नदी का जलस्तर रविवार को दिन में एक सेमी बढ़ा है। देवाराखास राजा गांव के मुराली का पूरा आबादी सहित कृषि योग्य भूमि का कटान जारी है। वहीं त्रिलोकी के पूरा के कटान पीड़ित 22 परिवारों का घर घाघरा में समाहित होने के बाद गांव से दक्षिण 500 मीटर की दूरी पर ग्रामसमाज की भूमि में अस्थायी रुप से विस्थापित हैं। वहीं 250 मीटर की दूरी पर नदी का कटान जारी है। घाघरा में जलमग्न फसल सड़ रही है। जिसकी वजह से धान, गन्ना, बाजरा, सब्जी की फसल डूबी हुई है। संपर्क मार्ग अभी भी डूबे हुए हैं। लोगों का आवागमन नाव के सहारे हो रहा है। रविवार की सुबह डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 71.45 मीटर रहा जबकि शाम को जल स्तर 71.46 मीटर पहुंचा। वहीं बदरहुआ गेज पर रविवार की सुबह नदी का जलस्तर 72.19 मीटर रहा जबकि शाम को नदी का जलस्तर 72.20 मीटर रहा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.