Move to Jagran APP

घाघरा में फिर छोड़ा गया 6.96 लाख क्यूसेक पानी

तीन दिनों से छोड़े जा रहे पानी से उफनाई घाघरा नदी

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM (IST)
घाघरा में फिर छोड़ा गया 6.96 लाख क्यूसेक पानी

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : घाघरा नदी में लगातार तीन दिन से छोड़े जा रहे पानी से नदी उफान पर आ गई है। शुक्रवार को फिर छह लाख 96 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया। इसके चलते नदी खतरा बिदु से 22 सेमी ऊपर बहने लगी है। इसे देख देवारावासी दहशत में हैं। वहीं प्रशासन की भी चिता बढ़ने लगी है। बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने 2814 परिवारों को चिह्नित कर आश्रय स्थल तक भेजने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

शारदा बैराज से शुक्रवार को पुन: छह लाख 96 हजार क्यूसेक जल छोड़ने से इलाकाई लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बाढ़ खंड के एक्सईएन दीपक कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे तीन लाख 52 हजार तो दोपहर दो से तीन लाख 44 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया। प्रशासन द्वारा तेजी से बाढ़ से निपटने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। 2814 परिवारों को आश्रय स्थल भेजने की तैयारी की जा रही है। नदी में तेजी से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में बदरहुआ गेट पर 34 सेंटीमीटर तो डिघिया गेट पर 54 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। लाउड हेलर से गांव-गांव दी गई सूचना

सगड़ी : उपजिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने महुला-गढ़वल बांध पर भ्रमण कर बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। वही गांव-गांव लेखपालों द्वारा आज लाउड हेलर से बाढ़ आने से पूर्व सूचना दी गई। कहा गया कि दिव्यांग, बीमार, गर्भवती महिलाएं, बच्चे घर व गांव से बाहर न निकलें। यदि गांव से कोई बाहर निकलता है तो नाव का प्रयोग करें। नदी का जलस्तर

मुख्य माप स्थल बदरहुआ गेज पर गुरुवार की शाम चार बजे 71.56 मीटर तो शुक्रवार की शाम 71.90 सेंटीमीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। यहां 24 घंटे में 34 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई जो खतरा बिदु से 22 सेंटीमीटर ऊपर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.