Move to Jagran APP

साथ जीने के संकल्पों संग जीवन की नई डगर पर चले 376 जोड़े

सरकारी मंडप में सजी सामूहिक वेदियों में 171 जोड़ों ने अग्निफेरे लिए और एक-दूजे का दामन थामन थामकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। डीएम और सीडीओ सामूहिक विवाह समारोह के साक्षी बने।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM (IST)
साथ जीने के संकल्पों संग जीवन की नई डगर पर चले 376 जोड़े
साथ जीने के संकल्पों संग जीवन की नई डगर पर चले 376 जोड़े

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : माहौल खुशनुमा था। एक ओर मंत्रोच्चार हो रहा था तो उसी के अनुसार रस्में पूरी की जा रही थीं। मंडप में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं वहीं घराती व बराती अपनी-अपनी अन्य जिम्मेदारी पूरी करने में लगे थे। वहीं साथ आए तमाम लोग जलपान के स्टाल पर जमे थे। विवाह के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था और नव दंपती के लिए उपहार की व्यवस्था की गई थी। पूरे जनपद में साथ जीने के संकल्पों के साथ 376 जोड़ों ने जीवन की नई डगर पर सफर शुरू किया।

loksabha election banner

डीएम और सीडीओ सहित अन्य अधिकारी सामूहिक विवाह के साक्षी बने। नगर के आइटीआइ मैदान में सामूहिक विवाह समारोह में 157 जोड़े एक-दूजे के हुए। विवाह समारोह में हिदू व मुस्लिम के जोड़े एक ही परिसर में नजर आए। यहां मंत्रोच्चार के बीच 157 हिदू जोड़ों ने सात फेरा लिया, जबकि छह मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। विवाह के बाद वर-वधू को घरेलू सामान व शादी के प्रमाण पत्र के साथ विदा किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 नवंबर को जिले में 351 जोड़ों के लक्ष्य के सापेक्ष 376 जोड़ों की शादी कराई गई। आइटीआइ मैदान में सुबह 11 बजे से शाम लगभग तीन बजे तक सभी जोड़ों के लिए 32 मंडप बनाए गए थे। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक मंडप बनाए गए थे। हिदू जोड़ों की शादी गायत्री परिवार से जुड़े पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ कराई। सभी जोड़ों को विवाह के बाद 10 हजार रुपये तक के सामान उपहार के रूप में दिए गए। वहीं विकास खंड मिर्जापुर में 38 जोड़े, कोयलसा में 33 जोड़े, मेंहनगर में 36 जोड़े, ठेकमा में 70 जोड़े तथा फूलपुर में 42 जोड़ों ने जीवन के नए सफर की शुरुआत की। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के छह जोड़ों ने भाग लिया। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 35 हजार रुपये लड़की के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान तथा छह हजार रुपये के खाने-पीने के लिए व्यवस्था की गई थी। सरकार की तरफ से प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े कढ़ाई साड़ी, चुनरी, दूल्हा के लिए पैंट-शर्ट, चांदी की बिछिया पांच ग्राम, पायल 35 ग्राम, प्रेशर कुकर तीन लीटर एक, थाली दो, जग एक, गिलास दो, कलश एक, मोबाइल फोन नोकिया 105 डुअल सिम एक, सूटकेस, सामान से भरा हुआ श्रृंगारदान दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सामान देने के बाद कुछ पैसे बच रहे थे, जिसमें 376 जोड़ों को टीवी सेट दिया गया। प्रति जोड़ों को मिठाई के साथ एक तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला, उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद्र पाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह के साथ ही 181 महिला हेल्पलाइन टीम की ममता यादव, कामिनी सिंह, अन्नू सिंह, प्रीति उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन कमला सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.