Move to Jagran APP

फिर छोड़ा गया 3.41 लाख क्यूसेक पानी

फिर छोड़ा गया 3.41 लाख क्यूसेक पानी उफान पर घाघरा नदी

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 11:10 PM (IST)
फिर छोड़ा गया 3.41 लाख क्यूसेक पानी
फिर छोड़ा गया 3.41 लाख क्यूसेक पानी

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : घाघरा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने से नदी उफान पर आ गई है। नदी खतरा बिदु से 59 सेमी ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। इससे देवारांचलवासियों में दहशत का माहौल है। देवारावासी गृहस्थी के सामान सहित पशुओं को लेकर बंधे पर आ चुके हैं। शनिवार को फिर शारदा बैराज से तीन लाख 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे नदी के रौद्र रूप धारण करने की आशंका प्रबल होती जा रही है।

loksabha election banner

सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तर दिशा की तरफ बहने वाली घाघरा नदी धीरे-धीरे विनाशकारी रूप धारण करती नजर आ रहीं हैं। बंधे के उस पार घाघरा नदी से प्रभावित होने वाले 134 गांव की 80 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। दो दर्जन से अधिक पुरवा में नदी का पानी घुस गया है। सेमरी ग्राम सभा के आराजी सेमरी, पहाड़पुर, केवटहिया के लगभग 50 घर की 600 की आबादी बांध पर पहुंच गई है। कटचरा, कुड़ही, शंकरपुर, बसंतपुर, हथियागढ़, लक्ष्मनकुंड, इब्राहिमपुर, शिवपुर, हैदराबाद, शिवपुर, नौबरार किता, देवारा खास, राजा के त्रिलोकी का पुरवा, मुरारी का पुरवा, बगहवा भिमिली का पुरवा, मुराली का पुरवा में भी पानी घुस चुका है। पशुओं के साथ लोगों के सामने रहने, खाने-पीने की असुविधा सामने आ रही है। लोग बंधे की तरफ गृहस्थी का सामान लेकर निकल रहे हैं। उधर, जलस्तर में वृद्धि होने के उपरांत सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे गन्ना किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। पशुओं के लिए चारे की परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं पशु विभाग द्वारा कुढ़ही ढाले पर भूसा की व्यवस्था की गई है। एसडीएम अरविद कुमार सिंह ने भ्रमण कर बाढ़ चौकियों पर तैनात लेखपालों को उचित दिशा-निर्देश दिया। 25 गांवों में आवागमन के लिए नावों का संचालन शुरू

सगड़ी : तहसीलदार बृजेश कुमार पाठक ने बताया कि 25 गांव में आवागमन की दिक्कत को देखते हुए नावों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर व मऊ जनपद से भी 100 नाव मंगाने की व्यवस्था की जा रही है। घाघरा नदी का जलस्तर

सगड़ी : घाघरा नदी का जलस्तर मुख्य माप स्थल बदरहुआ गेज पर शुक्रवार की शाम चार बजे 71.90 मीटर, जबकि शनिवार की शाम चार बजे 72.27 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में 37 सेंटीमीटर घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई। यहां खतरा बिदु से 59 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर रिकार्ड किया गया। डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे 71.06 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार की शाम चार बजे 71.41 मीटर दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर वृद्धि हुई। यहां पर खतरा बिदु से 101 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.