प्रशिक्षित की गईं 22 समूहों की 304 महिलाएं
जागरण संवाददाता आजमगढ़ मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के प्रत्येक विकास खंड
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 08:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के प्रत्येक विकास खंड में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत महिला कृषक समूहों की 304 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान महिला समूहों को कृषि एवं संवर्गीय विभागों की ओर से प्रदत्त सुविधा की विस्तृत जानकारी दी गई। डा. सीएल शर्मा प्रभारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ने विकास खंड पल्हनी में महिलाओं को जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें