303 वाहन हुए चालान, बिना कागजात के आठ सीज
आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिग अभियान में 303 वाहनों का चालान किया है। जबकि आठ वाहन सीज किए।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: पुलिस ने सोमवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिग अभियान में 303 वाहनों का चालान किया है। जबकि आठ वाहन सीज किए। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने और अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए 68 स्थानों पर वाहनों की चेकिग की गई। जिसमें 1726 वाहनों का पुलिस ने कागजात चेक किया। इसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने, नवयुवकों द्वारा मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चलने और बिना हेलमेट के चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें थाना कोतवाली से दो, रानी की सराय से चार व थाना सिधारी व देवगांव से एक-एक वाहन सीज किए गए।
Edited By Jagran