अधिवेशन में रखी 17 सूत्रीय मांग, समस्याओं पर सुझाव भी
आजमगढ़ यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन द्वारा गुरुवार को नेहरू हाल में मंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर वाराणसी एवं प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय मंत्री पदाधिकारीगण व सदस्यगण शामिल हुए।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन द्वारा गुरुवार को नेहरू हाल में मंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, वाराणसी एवं प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री, पदाधिकारीगण व सदस्यगण शामिल हुए। मुख्य अतिथि वनमंत्री दारासिंह चौहान व प्रांतीय अध्यक्ष पंडित रामजी त्रिपाठी थे। इसमें परिवहन निगम के कर्मचारियों की समस्याओं के साथ-साथ परिवहन निगम में सेवारत संविदा चालक-परिचालक, वाह्य स्त्रोत के कार्मिकों एवं डोएक कर्मचारियों को नियमित करने, निगम बस बेड़ा बढ़ाने, मानक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति एवं सभी निगम के कार्यशालाओं को पूरी क्षमता से चालू करने सहित कर्मचारियों की लंबित सोलह सूत्रीय मांगों एवं अन्य समस्याओं पर सुझाव दिए गए। साथ ही सरकार को अगाह किया कि यदि समय से समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। अधिवेशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, तेजबहादुर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, विशेष सचिव परिवहन डा. अखिलेश कुमार मिश्र, डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह, डा. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी, सेवा प्रबंधक बीके सिंह आदि शामिल हुए। अधिवेशन का संचालन प्रभुनरायण पांडेय प्रेमी ने किया।