Move to Jagran APP

वाह री पुलिस, महिला उत्पीड़न पर नहीं लगा पा रही रोक

जागरण संवाददाता औरैया जनपद पुलिस को आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:02 AM (IST)
वाह री पुलिस, महिला उत्पीड़न पर नहीं लगा पा रही रोक
वाह री पुलिस, महिला उत्पीड़न पर नहीं लगा पा रही रोक

जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद पुलिस को आए दिन अपने कारनामों के चलते सुर्खियों में रहने का शौक हो गया है। कभी हत्या जैसे संगीन मामले में फंसाने की धमकी देकर इंस्पेक्टर 70 हजार रुपये मांगता है। कभी दुष्कर्म के बाद मौत होने का मामला गाली गलौज व धमकी देने में दर्ज किया जाता है। पुलिस की इन्हीं हरकतों के कारण जनपद में रोजाना एक-दो महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। आइए मंगलवार को हुई दो दर्दनाक घटनाओं को जानते हैं।

loksabha election banner

ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी ज्योति यादव पुत्री राधे श्याम ने बताया कि उसकी शादी जनपद इटावा थाना सिविल लाइन निवासी कमलेश कुमार के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ गत वर्ष हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में एक बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 29 अक्टूबर 2019 को सुबह उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। इसके अलावा उसके जेवरात छीन लिए। पुलिस ने आरोपित पति व ससुर के अलावा सास वैदेही के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

इसी प्रकार शहर से सटे कस्बा खानपुर निवासी पूजा गुप्ता पत्नी रोहित कुमार ने बताया कि उसकी शादी आठ फरवरी 2018 को थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम लहरापुर निवासी राज किशोर के पुत्र रोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह लोग उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। एक दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित पति व ससुर के अलावा सास केशरी, ननद लक्ष्मी व रंजना, नंदोई अशोक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.