सर्दी ने दिखाया असर, हवा चलने से लूढ़का तापमान
जागरण संवाददाता औरैया हर दिन मौसम का एक नया मिजाज देखने को मिल रहा है। दो दिन से चटक
जागरण संवाददाता, औरैया: हर दिन मौसम का एक नया मिजाज देखने को मिल रहा है। दो दिन से चटक धूप होने से दिन में गलन से कुछ राहत है। वहीं शाम होते ही हवा का रुख बदल रहा है। इससे सर्दी बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज हो रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 72 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना है। कोहरा पड़ने के आसार भी बन रहे हैं। सर्दी से जतन के लिए नगर पालिका परिषद व पंचायतों की ओर से अलाव की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा।
दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह से मौसम में बदलाव बना है। सोमवार को सुबह से तेज धूप रही। इससे लोगों व जरूरतमंदों ने सर्दी से कुछ राहत की सांस ली। मौसम विज्ञानी डा. अनंत कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव बना हुआ है। दो दिन निकली धूप से कुछ राहत जरूरी मिली लेकिन दिन ढलने के साथ पश्चिमी हवा का असर देखने को भी मिला। हवा चलने से तापमान में गिरावट रही। उधर, मौसम खुलने के साथ ही किसानों ने फसलों को सुरक्षित करने का कार्य शुरू किया। इसके अलावा धान खरीद केंद्र पर उठान के लिए रखी बोरियों को सुरक्षित किए जाने की कवायद नजर आई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत रैन बसेरा में ठहर रहे जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की मुस्तैदी भी की गई है।