नो-एंट्री खुलने पर ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल, जूझते वाहन सवार
संवादसूत्र दिबियापुर थाना क्षेत्र के नहरपुल पर वाहन सवारों के लिए नो-एंट्री दुश्वारियां का क
संवादसूत्र, दिबियापुर: थाना क्षेत्र के नहरपुल पर वाहन सवारों के लिए नो-एंट्री दुश्वारियां का कारण बन रही है। कारण, बड़े वाहनों के निकलने पर जाम हर दिन लगता है। जिसे खुलवाना तो दूर
पुलिस जाम में फंसे लोगों को उनके हालात पर छोड़ देती है। ऐसे में वाहन सवारों ने नाराजगी जताई है।
कस्बा के अंदर से होकर निकलने वाले गिट्टी, मौरंग व बालू लदे डंपर-ट्रक जाम का कारण बनते हैं। गुरुवार को सुबह नहर पुल पर बड़े वाहनों के लगातार निकलने से जाम लग गया। करीब तीन
घंटे तक जाम की समस्या रही। इसमें फंसे राहगीरों व वाहन सवारों के शोर मचाने पर मूकदर्शक बनी बैठे पुलिस हरकत में आई। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। जबकि, दोपहर में यह दुश्वारी फिर वाहन सवारों के सामने रही। पुलिस का कहना है कि सुबह नौ बजे के बाद रात 10 बजे तक नो-एंट्री रहती है। नहर पुल से निकलने वाले बड़े वाहन इसलिए सुबह जल्दी निकलते
है। जल्दबाजी के चलते जाम की समस्या बनती है। ज्यादा चौड़ा मार्ग न होने से अक्सर जाम विकराल हो जाता है। गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे लगा वाहनों का जाम तीन घंटे बाद खुल सका
था।
छह लोगों का किया गया चालान
जागरण संवाददाता, औरैया: एसपी अपर्णा गौतम के आदेश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने आधा दर्जन लोगों का चालान किया है।
फफूंद पुलिस ने संदीप पुत्र हरीबाबू निवासी सेऊपुर व अछल्दा में आरिफ पुत्र पप्पू उर्फ अंसारी निवासी रामपुर वोडेपुर को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। वहीं औरैया पुलिस ने रवि प्रताप पुत्र सुरेशचंद्र निवासी गढि़या बख्सीराम का चालान किया है। बेला पुलिस ने हरनाथ सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी कुंवरपुर, जितेंद्र कुमार पुत्र राम दुलारे बाथम निवासी बरकसी व अजय कुमार पुत्र रामपाल पांडेय निवासी बरकसी पर कार्रवाई की है।