सांसद की चौपाल में गूंजा सिचाई का मुद्दा
संवाद सूत्र सहायल लोकसभा अकबरपुर क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने जल निगम एक्सईएन व कई अ
संवाद सूत्र, सहायल: लोकसभा अकबरपुर क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने जल निगम एक्सईएन व कई अन्य अधिकारियों के साथ सहार ब्लॉक के बेल्हूपुर केवला नन्द इंटर कॉलेज व लहरापुर में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले को बताया कि सहार से लहरापुर के लिए आए रजबहा में समय से पानी नही आता। जिससे हम लोगों की धान की फसल सूख रही है।
उन्होंने बताया कि दबंग लोग रजबहा में बांध लगा देते हैं। जिससे पानी सहार से लहरापुर क्षेत्र में नही आ पा रहा। वहीं सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने तत्काल जल निगम एक्सईएन से किसानों की रजबहा सम्बंधी शिकायत को निस्तारित करने के लिए कहा। चौपाल के दौरान संतशरण अवस्थी, रणधीर सिंह, गजेंद्र सिंह, श्यामू सिंह, राजा तिवारी, छुन्नू तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।