Move to Jagran APP

नवीन मंडी के आढ़तियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

जासं औरैया शहर के कानपुर-इटावा हाईवे किनारे स्थित नवीन मंडी समिति को प्रशासन ने निवा

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM (IST)
नवीन मंडी के आढ़तियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
नवीन मंडी के आढ़तियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

जासं, औरैया: शहर के कानपुर-इटावा हाईवे किनारे स्थित नवीन मंडी समिति को प्रशासन ने निर्वाचन कार्य को लेकर स्ट्रांग रूम व अन्य गतिविधि के लिए सोमवार को कब्जे में लिया था। इस दौरान आढ़तियों के अवैध कब्जों को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से बुलडोजर भी चलवाया गया था। मंडी के आढ़ती इस बात का विरोध करते हुए लगातार दो दिनों से कार्य बंद किए हुए हैं। गुरुवार को आढ़तियों व व्यापारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह समझाया।

loksabha election banner

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा व उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान की मौजूदगी में नवीन मंडी परिसर से आढ़तियों द्वारा किए गए कब्जों को खाली करवाया गया था। चार टीनशेड खाली कराए गए। दूसरी ओर अवैध निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त किए गए थे। गुरुवार को 50 से ज्यादा आढ़तियों व व्यापारियों ने परिसर में एकत्रित होकर प्रशासन की कवायद के विरोध में नारेबाजी की। जानकारी होने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव समेत सदर एसडीएम मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मंडी पहुंचे। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस साथ रही। करीब एक घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आढ़तियों को समझाने-बुझाने का दौर चला। काफी मशक्कत के बाद सफलता मिली।

मालगाड़ी के इंजन से टकराई गाय, 30 मिनट बाधित हुआ रेल रूट

संसू, कंचौसी (औरैया): दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की दोपहर एक मालगाड़ी के इंजन से गाय टकरा गई। शव के लोथड़े फंसने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। हादसे की जानकारी होने पर पीछे आ रही दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया। करीब 30 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। फंसे मांस के टुकड़ों को बाहर निकाले जाने के बाद यातायात बहाल किया जा सका।

हादसा गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन से निकलते समय इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से एक गाय टकरा गई।

हादसा होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद गार्ड व परिचालन कंट्रोल रूम को पूरा मामला बताया। आनन-फानन स्टेशन कर्मचारी पहुंचे। फंसे मांस के टुकड़ों को बाहर निकालते हुए बम्पर हाईट को जांचा। सब ठीक होने पर मालगाड़ी चलाने की अनुमति गार्ड द्वारा दी गई। इस बीच करीब 30 मिनट तक कानपुर आने वाली सभी ट्रेनें बाधित रहीं। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे रेल यातायात सामान्य हो सका था। दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया था। इस बीच कोई यात्री ट्रेन न होने से दुश्वारियां कम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.