Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं व बुजुर्गो को किया गया सम्मानित

संवाददाता कंचौसी भारतीय जनता पार्टी से अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)
पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं व  बुजुर्गो को किया गया सम्मानित
पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं व बुजुर्गो को किया गया सम्मानित

संवाददाता, कंचौसी : भारतीय जनता पार्टी से अकबरपुर लोकसभा से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्व. कनकरानी के चतुर्थ पुण्यतिथि एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतिभा सम्मान असहाय व बुजुर्गों सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने की। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि माता-पिता की पूजा करने वाले को कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है। माता-पिता को सिघासन पर बैठाने वाले का ईश्वर कल्याण करते हैं। माता-पिता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी, गांधी जी की इस कल्पना को पूर्ण करने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किया गया। राज्यमंत्री लाखन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता को खत्म करने का काम किया था। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा कि माता-पिता का कभी अनादर नहीं करना चाहिए। माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्मा है। दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय कंचौसी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बुजुर्गों को शाल तथा महिलाओं को साड़ी देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अविनाश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष औरैया श्रीराम मिश्रा, एमएलसी अरुण पाठक, रसूलाबाद विधान सभा से विधायक निर्मला संखवार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.