Move to Jagran APP

महिला ¨हसा रोकने को किया मंथन

जागरण संवाददाता, औरैया : महिला समाख्या उत्तरप्रदेश महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तरप्रदेश स

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Dec 2017 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 09:04 PM (IST)
महिला ¨हसा रोकने को किया मंथन

जागरण संवाददाता, औरैया : महिला समाख्या उत्तरप्रदेश महिला कल्याण एवं बाल विकास उत्तरप्रदेश सरकार कार्यक्रम के तत्वावधान में अन्तर राष्ट्रीय महिला ¨हसा दिवस पखवारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के साथ नेटवर्किंग करके जिलाधिकारी सभागार में महिला ¨हसा विरोध एवं निवारण तथा महिला सशक्तीकरण पर जिलाधिकारी के साथ कार्यशाला की गई।

loksabha election banner

कार्यशाला की शुरुआत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने की। जिसमें पंचायत राज विभाग, खनन विभाग, राजस्व पंचायत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें यह निकल कर आया कि वास्तव में महिला ¨हसा जैसी समस्या समाज एवं राष्ट्र के विकास को रोकने में बड़ी गंभीर समस्या है। जिसको मिटाने के लिए हम सबको मिल कर साथ आगे आना होगा। सभी प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि हम न स्वयं किसी महिला एवं किशोरी पर ¨हसा करेंगे एवं न ही होने देने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह महिला समाख्या टीम की एक बहुत ही आवश्यक पहल है और यह इस पर बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है जो बहुत ही सराहनीय है। इसमें हम सभी को आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारी तरफ से जो भी मदद चाहिए हो हम तैयार है। महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक विनीता त्रिपाठी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला व बाल अधिकार मंच गठन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक ऐसे समूह का गठन किया जाएगा जो बच्चों और महिलाओं के हक, अधिकार व सुरक्षा के लिए कार्य करेगा। जो गांव समाज में जागरूकता फैलाने का एक और अहम प्रयास होगा साथ ही जिला स्तर पर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके अन्तर राष्ट्रीय महिला ¨हसा विरोध दिवस पखवारा के कार्यक्रम में ग्रामीण एवं जिला स्तर की महिलाओं एवं किशोरियों के साथ जिले के तिलकनगर नुमाइश मैदान से रैली निकाली गई। रैली में महिला समाख्या आच्छादित छह ब्लाकों औरैया, सहार, भाग्यनगर, बिधूना की लगभग 700 महिलाओं एवं किशोरियों तथा अन्य विभागों की लगभग तीन किशोरियों एवं महिलाएं सम्मिलित हुई। इस मौके पर महिला समाख्या स्टाफ की बाबू श्री, संध्या, सुषमा, किरन, बबली, कमलेश, राजेश, पुष्पा, शशि, ब्रह्मा, रूबी, शीतला, रागिनी, राधा, शिव कुमारी, राम मूर्ति, ममता देवी, ममता, निर्मला, संतोष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.