औरैया में कोहरे के प्रकोप से थम गई वाहनों की रफ्तार
संवादसूत्र अछल्दा कोहरे की वजह से गुरुवार को आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वाहनों की रफ्तार
संवादसूत्र, अछल्दा : कोहरे की वजह से गुरुवार को आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वाहनों की रफ्तार थमती नजर आई। कोहरे से बचने के लिए वाहक व स्कूटी सवारों को बड़े वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
जनवरी माह में पड़ रही भीषण सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सुबह से ही कोहरे की वजह से गलन बढ़ गई। किसान भी ऐसे में खेतों पर जाने से कतराते दिखे। बुजुर्गों को सर्दी से बचाव करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। कोचिग जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाई उठानी पड़ी। वाहन चालक सड़क के किनारे खड़े होकर धूप निकलने का इंतजार करते रहे। कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। सर्दी से बचाव के लिए लोग आग का सराहे बैठे नजर आए। सुबह कोहरा, पूरे दिन निकली धूप रही बेअसर जागरण संवाददाता, औरैया : बीती रात कोहरे ने अपना प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि गुरुवार को फिर पूरे दिन कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। लेकिन ज्यादा देर तक ठहर नहीं सका। नौ-दस बजे के बीच पूरी तरह से धूप बिखरी नजर आई। मकर संक्रांति के त्योहार पर लोग घरों से निकले। लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती।
सुबह से घटते तापमान की वजह से हवा में गलन रही। सुबह कोहरा देखकर ऐसा लगा कि आज भी पूरे दिन घरों में कैद होने को मजबूर न होना पड़े। लेकिन असर कम होने से त्योहार की तैयारियों में जुट गए। घरों से शरीर को सुरक्षित ढककर बाजार व मंदिरों को निकले। हवा में नमी की वजह से लोगों को लगन से राहत नहीं मिली। धूप बेअसर दिखाई पड़ी। बाजार में पहुंचकर त्योहार के लिए खरीदारी की। ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की आवाजाही बाजार में खूब रही। छुट्टी का पूरा फायदा सरकारी कर्मचारियों ने घरों में रहकर उठाया। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय ने बताया कि हवा में गलन की वजह से सर्दी से पूर्ण राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान 20 जबकि न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछवा हवा चली। अगले दिन भी मौसम सर्द रहेगा। आसमान साफ रहेगा, लेकिन गलन रहेगी।