Move to Jagran APP

लुधियाना की शेरवानी बनी दूल्हों की पसंद

- कोरोना संक्रमण का बाजरों में नहीं दिख रहा फर्क - सहालग में पगड़ी माला जूती की भी ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:06 PM (IST)
लुधियाना की शेरवानी बनी दूल्हों की पसंद
लुधियाना की शेरवानी बनी दूल्हों की पसंद

- कोरोना संक्रमण का बाजरों में नहीं दिख रहा फर्क

loksabha election banner

- सहालग में पगड़ी, माला, जूती की भी बढ़ी डिमांड

जागरण संवाददाता, औरैया : सहालग की शुरूआत होते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। साड़ियों की दुकान से लेकर चूड़ियां की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।खास तौर से लुधियाना के शेरवानी दूल्हों की पंसद बनी हुई है। इसके अलावा पगड़ी की भी खूब खरीदारी हो रही है। कोरोना संक्रमण का फर्क बाजारों में नजर नहीं आ रहा है। शेरवानी चार से लेकर 30 हजार रूपये तक की आई हैं। मिस्टर ऐथमिक एवं लुधियाना की शेरवानी दूल्हे अधिक पंसद कर रहे हैं। साथ ही पगड़ी, माला, जूती के साथ इंडो वेस्टन की भी जमकर खरीदारी हो रही है।

शादी की शहनाई गूंजने लगी हैं। घरों में लोकगीत सुनाई देने लगे हैं। मंगलगीत गाए जा रहे हैं। लोग शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपड़े की खरीदारी में दूल्हा से लेकर परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी बाजार की दौड़ लगा रहे हैं। दूल्हे के लिए शेरवानी, सूट, मोजड़ी, जूते, पगड़ी की खरीदारी में पूरा परिवार लगा है। हर किसी को कुछ खास की तलाश है। शहर के बाजारों पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। दूल्हे खुद को अच्छा दिखने के लिए ब्रांडेड कपड़े के साथ शेरवानी खरीद रहे हैं। दूल्हे के लिए पिटेक्स की डिमांड

वेडिग सीजन में दूल्हे राजा के लिए पिटेक्स एक नई चीज देखने को मिल रही है। पिटेक्स एक फैब्रिक है, जिसमें डिजिटल प्रिट्स का प्रयोग किया गया है। इसे सिल्क मटेरियल में बनाया गया है। हैंडवर्क किए गए हैं। शादी सीजन में दूल्हे के बीच खास डिमांड है। दूल्हे का कुर्ता पजामा भी फ्लोरल प्रिट में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार दूल्हे के लिए बाजार में इस बार शॉर्ट लेंथ के इंडो वेस्टर्न व मिड लेंथ के ब्लेजर की डिमांड है। शेरवानी भी एक से बढ़कर एक डिजाइन में उपलब्ध है। फाइव पीस सूट भी वेडिग कलेक्शन में पेश किए गए हैं। पगड़ी भी हो स्टाइलिश

शादियों में अब दूल्हे के साथ बारातियों में भी पगड़ी पहनने का नया ट्रेंड आया है। दूल्हा जहां मेहरून, गोल्डन, मोती वर्क वाला साफा पहनते हैं, तो बराती पिक और चुनरी कलर की पगड़ी पहन रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रंग व डिजाइन में पगड़ी सेट मिल रहे हैं, जो कस्टमर की डिमांड के अनुरूप उपलब्ध हैं। लखनवी स्टाइल की मोजड़ी

दुकानदार सौरभ विश्नोई ने बताया कि बाजार में दूल्हे के मोजड़ी के कलेक्शन भी देखे जा सकते हैं। लखनवी स्टाइल की मोजड़ी में काफी वैराइटी और डिजाइन देखने को मिल रही। दूल्हे ड्रेस की मैचिग के अनुसार मोजड़ी पसंद कर रहे हैं। गोल्डन, मेहरून, रेड कलर की मोजड़ी ग्रूम्स को बेहद पसंद आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.