झोपड़ियों में आग लगने से सात मवेशी जिदा जले, किशोर झुलसा
संवादसूत्र रुरुगंज मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर में
संवादसूत्र, रुरुगंज: मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर में फूस से बने चार झोपड़ी में आग लग गई। इसमें दो भैंस, एक गाय व चार बकरी जिदा जलकर मर गईं। मवेशियों को बचाने के लिए पहुंचा एक किशोर भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उठती लपटों को देखकर गांव के लोग शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की सूचना भी दी। लेकिन समय रहते दमकल की कोई भी गाड़ी नहीं पहुंची। मशक्कत कर ग्रामीणों ने स्वयं से आग पर काबू पाया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उड़ेलापुर में मंगलवार दोपहर फूस के बने हुए चार झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से उसके अंदर बंधे पशु जिदा जल गए। एक भैंस गंभीर रूप स घायल है। आग पर काबू पाने व मवेशियों को बचाने में एक किशोर का हाथ जल गया और व झुलस गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड का शोर सुनकर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने बताया कि हरिशंकर दुबे पुत्र नंद किशोर की झोपड़ी के अंदर बंधी हुई दो भैंस, चार बकरी व एक गाय की जलकर मौत हुई है। करीब छह कुंतल गेहूं, भूसा व गृहस्थी का सामान
भी जल गया। विकराल हुई आग ने पास में ही बने दो और छप्पर को जला दिया। इससे रविद्र दुबे पुत्र शम्भूदयाल के बंगले में बंधी एक गाय झुलस गई। लेकिन गेंहू, लहसुन और नकदी समेत गृहस्थी का सभी सामान जल गया। पीड़ितों का कहना है कि अग्निकांड की सूचना यूपी 100 पर देते हुए अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन, समय रहते कोई नहीं पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। ग्रामीणों ने बाल्टी भर-भरकर पानी आग पर फेंका। आग पर काबू पाने के बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची थी।