मतदान केंद्र से अटैच मिला विद्यालय प्रबंधक का घर
संवाद सूत्र, दिबियापुर/फफूंद (औरैया) : जनपद में 29 नवंबर को एक नगर पालिका व छह नगर पंचाय
संवाद सूत्र, दिबियापुर/फफूंद (औरैया) : जनपद में 29 नवंबर को एक नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक कवायद में और तेजी कर दी गई है। इसके चलते शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिबियापुर व फफूंद क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। फफूंद के विवेकानंद एंग्लो वैदिक बालिका इंटर कालेज भी पो¨लग बूथ है। यहां के निरीक्षण में अधिकारियों ने प्रबंधक के घर का दरवाजा स्कूल में खुलता देखा। विद्यालय में प्रबंधक के कपड़े व जीप आदि भी वहीं खड़ी हुई थी। यह देख उन्होंने फटकार लगाई और तत्काल घर का दरवाजा विद्यालय से बंद कराने के निर्देश दिए।
नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष तरह से कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जयप्रकाश सगर एवं पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने दिबियापुर व फफूंद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने फफूंद के विवेकानंद एंग्लो वैदिक बालिका इंटर कॉलेज, राधा बल्लभ इंटर कालेज, श्री गुलजारी लाल बालिका इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय फफूंद द्वितीय का निरीक्षण किया। इसके अलावा दिबियापुर के दिबियापुर वैदिक इंटर कालेज सहित अन्य पो¨लग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान फफूंद के विवेकानंद एंग्लो वैदिक बालिका इंटर कालेज में विद्यालय के भीतर प्रबंधक राकेश तोमर का घर का दरवाजा खुलता दिखाई दिया। राकेश तोमर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी हैं। इसके अलावा विद्यालय के अंदर जीप व कपड़े पाए गये। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय के जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा की विद्यालय के अंदर दरवाजा बंद कराएं और जीप को भी बाहर निकालें। यदि कोई भी हस्तक्षेप किया जाए तो विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी जाए और इनके प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने आधा दर्जन पीएसी इस बूथ पर अलग से लगाने के निर्देश दिए। वहीं दिबियापुर थानाध्यक्ष और फफूंद थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि पो¨लग बूथ के पास के घर 28 नवंबर को सर्च किए जाएं। यदि कोई भी बाहर का व्यक्ति मिलता है उसे तत्काल जाने के लिए कहा जाए। इसके बाद भी वह वहां पाया जाए तो उसे थाने में बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि लाला कार्ड धारक यदि वोट डालने के बाद थाने न पहुंचे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन पो¨लग बूथों पर पत्थर पाए जाएं उन्हें तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा जिन बूथों पर पो¨लग बूथ संख्या व वार्ड संख्या नहीं लिखे हैं उन्हें तत्काल लिखवाया जाए।