स्कूल में ताला, शिक्षकों का इंतजार करते मिले दो बच्चे
संवाद सूत्र, रुरुगंज : बिधूना ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। कुछ
संवाद सूत्र, रुरुगंज : बिधूना ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आ रहे हैं। तो कहीं निर्धारित समय पर विद्यालयों का ताला नहीं खुल रहा है। शनिवार को भी कई स्कूलों में पहुंचे सह समन्वयकों को विद्यालय बंद मिले। तब उन्होंने विद्यालयों का ताला खुलवाया और मौजूद दो बच्चों के साथ प्रार्थना की।
शनिवार सुबह बिधूना ब्लॉक के बीआरसी सहसमन्वयकों अनिरुद्ध त्रिपाठी और नरेंद्र यादव द्वारा रुरूगंज संकुल के कुछ विद्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया गया। इस दौरान कुछ विद्यालयों की स्थिति अत्यन्त दयनीय पाई गई। प्राथमिक विद्यालय रुरूगंज द्वितीय में 9 बजकर 5 मिनट पर 82 छात्रों में केवल एक बच्चा उपस्थित मिला। जबकि विद्यालय के स्टाफ में कोई भी उपस्थित नहीं था।
वहीं दूसरी जगह पहुंचे दोनों ही बीआरसी अध्यापकों को इसी तरह प्राथमिक विद्यालय भूठा में 9 बजकर 35 मिनट पर 50 छात्रों में केवल दो छात्र उपस्थित मिले। जबकि विद्यालय का पूरा स्टाफ भी स्कूल में उपस्थिति नहीं मिला। विद्यालय में समय से पहुंचे बच्चे बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। दोनों बीआरसी अध्यापकों ने विद्यालय में जाकर बच्चों के साथ मिलकर प्रार्थना कराई। जिसके काफी देर बाद विद्यालय में अध्यापक पहुंचे। ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन कार्रवाई न होने से कुछ भी सुधार नहीं हो रहा है। बीआरसी अध्यापकों ने बताया कि स्कूल समय के 10 व 30 मिनट बाद भी दोनों ही विद्यालयो में कोई अध्यापक नहीं मिला। काफी देर बाद भूठा विद्यालय में पहुंचे एक अध्यापक ने विद्यालय का ताला खोला। जिसके बाद बच्चों के साथ प्रार्थना हो सकी। रुरुगंज में एक व भूठा में दो बच्चे मिले। -अभी तक उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -एसपी ¨सह, बीएसए