Move to Jagran APP

आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचलों में भी चलेंगी रोडवेज बसें

जागरण संवाददाता औरैया कोरोना महामारी का प्रभाव डिपो की आय पर खासा दिखाई पड़ रहा ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM (IST)
आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचलों में भी चलेंगी रोडवेज बसें
आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचलों में भी चलेंगी रोडवेज बसें

जागरण संवाददाता, औरैया : कोरोना महामारी का प्रभाव डिपो की आय पर खासा दिखाई पड़ रहा है। 10-11 लाख रुपये अधिक की कमाई करने वाली बसें सवारियों का इंतजार करती रहती हैं। भीड़भाड़ से संक्रमण उत्पन्न होने का भय का असर यात्रियों की घटती संख्या से आंका जा सकता है। अभी हाल में अंतर्राज्यीय सेवा शुरू होने के निर्देश पर अब अन्य राज्यों में जाने वाली गाड़ियों की बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा पुराने कई रूटों पर बंद सेवाएं फिर से बहाल करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। डिपो की सरेंडर 23 बसें जल्द ही रूटों पर चलाई जाएंगी। बस स्टेशन से ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाले रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

loksabha election banner

कार्यालय सहायक आरएन दुबे ने बताया कि एक जून से लॉक डाउन के बाद पुन : शुरू हुई रोडवेज बस सेवा में डिपो की 69 बसों में से करीब 40 गाड़ियां ही बमुश्किल संचालित हो रही हैं। जिससे डिपो की कमाई में करीब 60 फीसद की कमी आई है। पूर्व में होने वाली प्रतिदिन की आय अब घटकर आधी रह गई है। इसी तरह यात्रियों की संख्या भी घटी है। भीड़भाड़ व संक्रमण का खतरा यात्रियों में अभी भी बना हुआ है। हालांकि शासन के निर्देशानुसार अब अन्य राज्यों में भी बसों की सेवाएं बढ़ाई गई हैं। कौशाम्बी तक गाड़ियां जाती थीं। अब दिल्ली के लिए 18 बसें संचालित की जा रही हैं। दो बसें गुड़गांव तक भेजी जा रही हैं। इसी प्रकार ग्रामीण सवारियों की सुविधा के लिए पढ़ीन से फफूंद, अछल्दा, एरवाकटरा तक रोडवेज सेवा शुरू की गई है। काफी दिनों से बंद घाटमपुर जहानाबाद रूट पर गाड़ी संचालित की गई। एक सप्ताह बाद की समीक्षा के बाद यदि सवारियों की संख्या बढ़ती है तो गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। क्योंटरा, रसूलाबाद आदि रूटों पर बसें पहले से ही संचालित हैं। डिपो कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी जालौन चौराहा, खानपुर चौराहा व बस स्टेशन के बाहर गाड़ियों में यात्रियों को सुविधाजनक ढंग से बैठालने के लिए लगाई गई है। सरेंडर 23 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर तय किया जाएगा। चालक- परिचालाकों को सभी स्टॉपेज से सवारियां उठाने के निर्देश दिए गए हैं। क्या कहते हैं जिम्मेदार

अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू होने से डिपो से सीधे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संख्या व आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले से बंद सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए पूर्ण प्रयासरत हैं।

आरएस चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.