Move to Jagran APP

धन संग्रह के लिए रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

संवाद सूत्रअछल्दा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को बाइक र

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM (IST)
धन संग्रह के लिए रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
धन संग्रह के लिए रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

संवाद सूत्र,अछल्दा : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

loksabha election banner

स्टेशन बाजार स्थित सीताराम मंदिर से निकली जन जागरण यात्रा को आरएसएस सह प्रमुख अखिलेश कटियार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हिदू संगठनों के लोग डीजे पर भक्ति गीतों की धुनों पर थिरकते व जय श्रीराम के नारों के साथ जयघोष करते चल रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी सहित कई अन्य हिदू संगठनो के लोगों का काफिला चल रहा था। यात्रा स्टेशन बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज, सराय बाजार, स्टेशन बा•ार, श्री सीताराम मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। व्यापारियों, दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। नगर पंचायत प्रशासन ने साफ सफाई कर सड़कों पर चूना का छिड़काव कराकर स्वच्छता का संदेश दिया। विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री योगेश्वर पांडेय ने बताया कि राम भक्तों की टोली सभी के चौखट पर पहुंचेगी। जिसमें ''श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट न्यास'' के तत्वावधान में प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान चलाएगी। ट्रस्ट के खाते में प्रतिदिन धन जमा कराया जाएगा। प्रत्येक परिवार से सहयोग लिया जाएगा। जिससे भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो सके। इस मौके पर भाजपा एवं स्वयंसेवक संगठन के श्यामू शुक्ला,भुवनेश त्रिपाठी, प्रतीक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, भोले गुप्ता, हिमांशु पोरवाल आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.