ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल, परेशान रहे रोजेदार
जागरण संवाददाता औरैया शहर के खानपुर चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर बीती शाम फुंक जा
जागरण संवाददाता, औरैया : शहर के खानपुर चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर बीती शाम फुंक जाने से 18 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। विद्युत निगम के अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर रखवाया। लेकिन चंद घंटों बाद ही यह दुबारा फुंक गया। इससे शुक्रवार रात्रि व शनिवार को पूरे इलाके की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शुक्रवार देर शाम खानपुर चौराहा पर रखे ट्रांसफार्मर के फुंकने से मोहल्ला रजा नगर, तिलक नगर पश्चिमी, गायत्री नगर, सैनिक कालोनी आदि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। भीषण गर्मी में रोजेदार हैंडपंपों पर पानी के लिए भटकते रहे। भीषण गर्मी में पूरी रात लोगों ने छतों पर टहल कर रात गुजारी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर रखवाया जो कुछ घंटों में भी दुबारा फुंक गया। जिससे करीब 18 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ देवी सिंह ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।