Move to Jagran APP

मुख्य हत्यारोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, नामजद चार अन्य की तलाश

संसू सहायल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी एक बेवा की शनिवार को चौथा मील अड्डा गांव के प

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:47 PM (IST)
मुख्य हत्यारोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, नामजद चार अन्य की तलाश
मुख्य हत्यारोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे, नामजद चार अन्य की तलाश

संसू, सहायल: थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी एक बेवा की शनिवार को चौथा मील अड्डा गांव के पास हत्या कर दी गई थी। उसके सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए थे। उपचार के दौरान उसने सैफई में दम तोड़ दिया था। मृतका के स्वजन की ओर से पांच नामजद के खिलाफ आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच के आधार पर प्रमुख हत्यारोपित को गिरफ्तार किया। अन्य चार आरोपित फिलहाल पकड़ से दूर हैं।

loksabha election banner

सहायल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में शनिवार की सुबह खेतों पर चारा लेने गई रिकी पत्नी स्व. राजेश कुमार पाल पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया था। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन ने रिकी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के लिए रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता जगन्नाथ ने घटना को लेकर गांव निवासी विजय कुमार समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने नामजद पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को आरोपितों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। मंगलवार को दबिश के दौरान अरियारी बाजार के पास के प्रमुख आरोपित विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपित विजय की महिला से नजदीकियां थीं, कहासुनी होने पर उसने घटना को अंजाम दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.