पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षित करने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी द्वारा पर्यावरण संर
जागरण संवाददाता, औरैया :
एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत संगठन की सक्रिय सदस्य मालती लक्षकार ने अपने पति स्मृतिशेष राजेंद्र लक्ष्कार की स्मृति में सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। जिसके अंतर्गत फल, फूल व छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। उनकी देखभाल व सुरक्षा के लिए पार्क के निकट निवास करने वाली शाखा की सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
शाखा की प्रभारी मीरा गुप्ता ने बताया कि पौधों से हमें प्राण वायु के साथ-साथ तमाम दुर्लभ औषधियां, फल, फूल, मेवा, छाया लकड़ी आदि सुगमता से प्राप्त होती है। शाखा की सक्रिय सदस्य सुनीता चौबे ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, निरोग व सुखमय जीवन की कल्पना के चलते लोगों को राष्ट्रीय पर्वों व पूर्वजों की स्मृतियों पर सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधों का अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। पेड़ पौधों से ही हमारा वर्तमान जीवन सुरक्षित है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी विश्नोई, बबिता गुप्ता, अनीता पोरवाल, क्षमा सोनी, सुनीता गहोई, प्रतिभा सोनी, सुनीता विश्नोई, उमा गहोई, रिकी शुक्ला, भाग्यश्री, गीतांजलि, पूनम आदि सदस्या मौजूद रहीं।