काव्य पाठ कर अटल जी को दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी, बिधूना: भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की प्रथम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर ए
संवाद सहयोगी, बिधूना: भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की प्रथम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर एक काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनय शाक्य ने कहा कि देश ने ऐसे नेता को खोया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी बाजपेई नेता ही नहीं कुशल विचारक थे। उनकी विचारधाराओं का पालन करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि के रूप में आए राजेंद्र बाबू मिश्र ने भी भारत रत्न अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार व तहसीलदार राजकुमार चौधरी के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त, अनिल शुक्ल, लाल ¨सह सेंगर, ओम प्रकाश, जेपी त्रिवेदी मौजूद रहे। अटल जी कविताएं सुनाईं
औरैया: भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की याद में शहर के शांती वाटिका में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित कवियों ने अटल की कविताओं को भी गुनगुनाया। इस मौके पर विनोद दुबे, आदित्य चतुर्वेदी, देवेश शुक्ल, नरेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्र रहे।