Move to Jagran APP

अब अंधेरे में खाना नहीं पकाएंगी महिलाएं: लाखन सिंह

संवादसूत्र फफूंद ग्राम पंचायत टीकमपुर के मजरा माखनपुर में रविवार को गेल के निगमित सामाि

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM (IST)
अब अंधेरे में खाना नहीं पकाएंगी महिलाएं: लाखन सिंह
अब अंधेरे में खाना नहीं पकाएंगी महिलाएं: लाखन सिंह

संवादसूत्र, फफूंद : ग्राम पंचायत टीकमपुर के मजरा माखनपुर में रविवार को गेल के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने लोगों को सोलर होम लाइटें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को अंधेरे में खाना नहीं पकाना पड़ेगा।

loksabha election banner

गेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन पत्री नारायण राव, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं सीएसआर एसके कटियार विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने इस परियोजना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को पढ़ने में सहूलियत मिलेगी। राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बच्चों को पढ़ाने हेतु विशेष रूप से सभी लाभार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई ही सभी समस्याओं को जड़ से समाप्त कर सकती है। महा प्रबंधक मानव संसाधन राव ने सभी को आश्वस्त किया कि गेल पाता भविष्य में भी सभी ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करता रहेगा। उप महाप्रबन्धक एसके कटियार ने सोलर होम लाइट से होने वाले लाभ को बताया। अन्त में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार द्वारा सभी लाभार्थियों को इसके सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.