अब मुख्यालय की नजर में होगी डिपो की गतिविधियां
जागरण संवाददाता औरैया डिपो की संचालन से लेकर भौतिक स्थिति पर नजर रखने के लिए निगम मुख्
जागरण संवाददाता, औरैया : डिपो की संचालन से लेकर भौतिक स्थिति पर नजर रखने के लिए निगम मुख्यालय ने प्रत्येक डिपो में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। बसों के आवागमन से लेकर कर्मचारियों की कार्यशैली का सत्यापन कैमरों में कैद फुटेज के जरिए किया जाएगा। मुख्यालय पर प्रतिदिन मॉनीटरिग की जाएगी।
शहर स्थित डिपो में मुख्यालय के निर्देश पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय से स्टेशन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसमें बसों के रूट से पहले धुलाई व सैनिटाइज आदि व्यवस्था यहां से देखी जा सकेंगी। इसके अलावा वर्कशॉप में मेंटीनेंस का कार्य समय से हो रहा है या नहीं। इसके अलावा रात्रि के समय स्टेशन की सुरक्षा के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। हालांकि निगम से इससे पहले भी सुरक्षा की ²ष्टि से ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड डिवाइस जैसे अनेक उपाय किए हैं। कोरोना संक्रमण के समय सीसीटीवी बेहद कारगर साबित होंगे। बसों के संचालन के समय यात्रियों की यात्रा के समय शारीरिक दूरी, हाथों को सैनिटाइज कराना, कर्मचारी मॉस्क आदि का ड्यूटी के उपयोग कर रहे हैं या नहीं कैमरे में कैद होंगे। इसके अलावा स्टेशन की धरातलीय स्थिति व कर्मचारियों को कार्य में होने वाली परेशानियों के गवाह भी फुटेज बनेंगे। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों ने डिपो में विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया है। इसमें स्टेशन के अलावा सड़क तक की सारी गतिविधियां एक स्थान से ही नजर में रहेंगी। प्रतिदिन की कार्रवाई की मॉनीटरिग मुख्यालय से की जाएगी। कर्मचारियों की काउंसिलिग में कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी सावधानियों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।