हाईवे पर अंधेरे में सुरक्षित नहीं सफर
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सफर खतरों से खाली नह
जागरण संवाददाता, औरैया : जनपद में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सफर खतरों से खाली नहीं है। अभी तक इस हाईवे के सर्विस रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और न ही यहां दिये जाने वाले संसाधन पूरी तरह से शुरू हो सके हैं। जनपद में हाईवे 33 किमी है, यहां पर 14 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और 18 ईसीबी बॉक्स लगे हुए हैं। लेकिन यह सभी ठप हैं। ऐसे में हाईवे पर घटना होने पर इनसे किसी प्रकार की मदद पुलिस को व आम आदमी को नहीं मिल सकती है।
हाईवे पर लूटपाट, हत्या और छिनैती जैसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इनमें कभी पुलिस को कोसा जाता है तो कभी हाईवे के खराब संसाधनों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। ऐसी ही कुछ हालत जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की भी है। यहां पर भी कई बार हाईवे पर घटनाएं हो चुकी हैं। गत वर्ष मंडी समिति के सामने ही दो लोगों के साथ लूट हो गई थी। इससे पहले एक पुलिस कर्मी की रायफल भी हाईवे पर ही छीन ली गई थी। इसके बाद कुछ सतर्कता तो दिखी, लेकिन वह कुछ दिन बाद ही खत्म हो गई। अब यहां के सिक्सलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन अभी भी कई सर्विस मार्ग अधूरे पड़े हैं। कई ओवरब्रिज पर लगी लाइटें बंद पड़ी हैं। यहां पर हर दो किमी पर ईसीबी (इमरजेंसी कॉ¨लग बॉक्स) लगे हुए हैं। इनका काम राहगीरों के दिक्कत या परेशानी में फंस जाने पर कंट्रोल रूम तक मैसेज देना है। लेकिन यहां लगे सभी 18 ईसीबी खराब पड़े हैं। इसके अलावा ओवरब्रिजों पर लगे 14 सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। अब हाईवे पर बाबरिया गिरोह के आने जानकारी मिली है। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर यह गिरोह हाईवे पर भी घटना को अंजाम दे सकता है। जल्द ही हाईवे पर उपलब्ध यह संसाधन सही नहीं होते तो लोगों और परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस संबंध में सीओ सिटी वंदना ¨सह ने बताया कि हाईवे पर सुरक्षा को ²ष्टिगत रखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर यहां लगे सभी संसाधन दुरुस्त कराए जाएंगे।