व्यापारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जागरण संवाददाता औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को
जागरण संवाददाता, औरैया :
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मंडी शुल्क बढ़ाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे समाप्त कराए जाने की मांग की है। वहीं मंडी बंद रहने से चार दिनों में तकरीबन एक करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आवाहृन पर स्थानीय तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के साथ ही तहसीलदार राज कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विगत 21 सितंबर से 26 सितंबर तक संपूर्ण मंडियों का कारोबार बंद किए हुए हैं। संगठन के अध्यक्ष बबलू बाजपेई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क लिए जाने के विरोध में गत अप्रैल माह से गल्ला व्यापारियों द्वारा शुल्क समाप्ति के लिए कई प्रकार के आंदोलन किए जा चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार के शुल्क की समाप्ति के बावजूद प्रदेश सरकार ने आज तक मंडी शुल्क समाप्त न करके व्यापारियों, किसानों व मजदूरों का शोषण किया है। कहा कि मंडी के बाहर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया जाता है। कृषि मंडी के अंदर व्यापार करना असंभव एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। कहां कि किसानों , व्यापारियों व मजदूरों के हितों का ध्यान देते हुए मंडी शुल्क अभिलंव समाप्त किया जाए। जिला मंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने मंडी बंद होने के चलते प्रतिदिन कम से कम 20 लाख रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, नगर कोषाध्यक्ष अनिल पोरवाल, नगर महामंत्री उमेश वर्मा के अलावा भानू राजपूत, अजय कुमार शर्मा, अतीश वर्मा, शुभम मिश्रा, संजय वर्मा, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।