Move to Jagran APP

24 घंटे में ही सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया ताप का माप

जागरण संवाददाता औरैया मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 11:31 PM (IST)
24 घंटे में ही सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया ताप का माप
24 घंटे में ही सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया ताप का माप

जागरण संवाददाता, औरैया : मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों व सूरज के बीच धूप छांव का खेल शुरू हुआ। शुक्रवार को आसमान साफ होने के बाद तापमान अचानक बढ़ गया। एक दिन पहले यानी गुरुवार को 26 डिग्री सेल्सियस(डिसे)रहने वाला अधिकतम तापमान शुक्रवार को सात डिसे बढ़कर 33 डिसे हो गया। मंगलवार,बुधवार व गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से वातावरण नम हो गया था। वहीं, तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, शुक्रवार को मौसम साफ होने से सूरज ने अपना बढ़ा रूप दिखाया और तापमान में अचानक वृद्धि देखने को मिली।

loksabha election banner

बीते मंगलवार,बुधवार व गुरुवार को बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही थी। लेकिन, शुक्रवार को तापमान अचानक बढ़ने से वातावरण फिर गर्म हो गया। 24 घंटे में ही सात डिसे तक बढ़े तापमान से लोग परेशान हो गए। सुबह के समय आवागमन ज्यादा रहा। जरूरी कार्यों के लिए ही लोग घरों से निकले। दोपहर बाद निकली धूप से सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने कुछ साथ दिया। धूप निकलने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि जिस तरह से दो दिन पहले बारिश हुई थी। उससे नुकसान होने के आसार लग रहे थे। मौसम विज्ञानी डॉ.अनंत कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। हवा की गति धीमी रहेगी। बादल भी छाए रह सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.