Move to Jagran APP

औरैया डिपो में शुरू हुआ विधिक सेवा सप्ताह

जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यालय के आदेश पर औरैया डिपो में गुरुवार को विधिक सेवा सप्ताह

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 03:01 AM (IST)
औरैया डिपो में शुरू हुआ विधिक सेवा सप्ताह
औरैया डिपो में शुरू हुआ विधिक सेवा सप्ताह

जागरण संवाददाता, औरैया : मुख्यालय के आदेश पर औरैया डिपो में गुरुवार को विधिक सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस मौके पर एआरएम ने कर्मचारियों व यात्रियों को न्यायालय की विधिक प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए बसों में पोस्टर व स्टीकर लगवाए गए।

loksabha election banner

एआरएम हरिश्चन्द्र वर्मा व आरएन दुबे की मौजूदगी परिवहन निगम के कर्मचारियों व यात्रियों को मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एसएस गाबा के आदेश पर न्यायालय की विधिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एआरएम ने बताया कि नौ से 19 नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को व कर्मचारियों को न्यायालय की विधिक प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना है। न्याय पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न विधि सहायता संबंधी कार्यों के संबंध में अवगत कराना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत यूपी स्टेट लीगल सर्विस अर्थारिटी द्वारा परिवहन निगम से कहा गया है कि निगम की बसों में स्टीकर व पोस्टर लगवाए जाएं, ताकि इन्हें पढ़ कर लोगों को विधिक प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। आरएन दुबे ने बताया कि डिपो की सभी बसों में गुरुवार को स्टीकर व पोस्टर लगवा दिए गए हैं। इसके अलावा बस स्टेशन परिसर में भी जगह-जगह उन्हें लगाया गया है। ताकि यहां आने जाने वाले यात्री भी जागरूक हो सके। सीनियर फोरमैन प्रेम कुमार, अशोक कुमार, अरेन्द्र, धर्मेन्द्र भदौरिया सहित परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.