रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
संवाद सूत्र कंचौसी एक तरफ भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है। जबकि रेलवे स्ट
संवाद सूत्र, कंचौसी : एक तरफ भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है। जबकि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के आसपास फैली गंदगी इसकी धज्जियां उड़ाती दिख रही है। आधे से अधिक हिस्सा झाड़ियों से पटा हुआ है। शराबियों के जमावड़े से यात्री अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का आधे से अधिक हिस्सा गंदगी से ढका हुआ है। झाड़ियों से अक्सर शाम को जहरीले कीड़े रेंगते दिखते हैं। यात्रियों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। साफ सफाई के अभाव में यहां गंदगी का साम्राज्य नजर आता है। इज्जतघर के आसपास उगी घास व झाड़ियों से यह अनुपयोगी हैं।
गंदगी से संक्रामक बीमारियां उतपन्न होने का खतरा बढ़ गया है। लघुशंका के लिए यात्रियों को खुले में जाना पड़ता है। दो माह पहले की गई पेयजल व्यवस्था का वाश वेसन भी खराब पड़ा हुआ है। टोटियां भी गायब हो चुकी है। पेयजल के लिए यात्रियों को भटकना पड़ता है। स्टेशन परिसर की सफाई के लिए कई सफाई कर्मी नियुक्त हैं। दोनों प्लेटफॉर्म शराबियों का अड्डा बने हुए हैं। शराब पीकर उत्पाद भी मचाया जाता है। महिला यात्रियों को शर्मिंदा होना पड़ता है। अक्सर रेलवे फुट ओवर पर भी शराबी उत्पाद मचाते है। जो महिला यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक है। स्टेशन की सुरक्षा के लिए कस्बे की जनता ने पुलिस चौकी की मांग भी की लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। रेलवे में स्टेशन की साफ सफाई मेंटीनेंस का प्रति वर्ष बजट आता है। लेकिन कागजों में ही सिमट कर रह जाता है। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक वीडी पांडेय ने बताया कि रात्रि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिये जीआरपी को लगाया गया है। अराजक तत्वों व शराबियों पर कार्रवाई की जा रही है। सौन्दर्यीकरण के लिए बजट नही है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बजट आते ही साफ सफाई, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।