औरैया में झाड़ियों में तब्दील हो रहा है कंचौसी रेलवे स्टेशन
संवादसूत्रकंचौसी एक तरफ भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है वही कंचौसी रेलव
संवादसूत्र,कंचौसी: एक तरफ भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है, वही कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म झाड़ियों में तब्दील होकर स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। कंचौसी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न एक पर आधे से अधिक हिस्सा गंदगी झाड़ियों से पट गया है। पानी की बनी टंकियों से टोटियां तक गायब हो गई हैं।यात्रियों को पानी के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता था।
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का अभाव है। यात्रियों के लिए बना शौचालय जंगल मे तब्दील हो चुका है,अंदर गंदगी की भरमार है तो कोई जाता ही नहीं। लोगों को खुले में ही जाना पड़ता है। दो माह पहले लगाई गई पानी की टोटियां गायब हो गई हैं। सफाई भी रोज नहीं हो रही तो प्लेटफार्म पर ही झाड़ियां उग आईं हैं। देर शाम शराबियों का जमघट लगता है,जो कि जमकर उत्पाद मचाते हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। स्टेशन अधीक्षक वीडी पांडेय ने बताया कि रात में सुरक्षा के लिए जीआरपी को कहा गया है। प्लेटफॉर्म के सुंदरीकरण के लिए बजट नही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
जाम में फंसी एंबुलेंस
जागरण संवाददाता, औरैया : शुक्रवार को औरैया-दिबियापुर मार्ग स्थित नहर पुल पर अचानक जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के दौरान एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
औरैया-दिबियापुर मार्ग सीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को क्रेन के माध्यम से पाइप डाले जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में जेसीबी से कार्य हो रहा था और जाम लग गया। चालकों की जल्दबाजी के चक्कर में स्थिति गंभीर हो गई। इसके चलते आने-जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या के चलते एक किलोमीटर की दूरी तय करने में व्यक्ति का अच्छा खासा समय बर्बाद हो जाता है। शुक्रवार दोपहर औरैया-दिबियापुर रोड पर नहर पुल के पास सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान बाइक चालक व छोटे वाहन चालक इधर-उधर से निकलने का प्रयास करते हैं। एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इससे मरीज के तीमारदार जाम खुलवाने को मशक्कत करते नजर आए। किसी ने जाम की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी रही। लेकिन काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।