Move to Jagran APP

किसी भी सूरत में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाए मदद : योगी

जागरण संवाददाता औरैया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले में बाढ़ प्रभावित गां

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:37 PM (IST)
किसी भी सूरत में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाए मदद : योगी
किसी भी सूरत में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाए मदद : योगी

जागरण संवाददाता, औरैया :

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। मौसम की खराबी के कारण वह तय समय दोपहर 2.50 बजे से एक घंटे देरी से 3.50 बजे पर हेलीकाप्टर से गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) दिबियापुर पहुंचे। इसके बाद कार से ककोर मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। ककोर मुख्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। कोई दिक्कत होने पर जानकारी दें। लापरवाह या मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हवाई दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रविवार देर रात से अलर्ट मोड पर रहा। मुख्यमंत्री ने सदर व अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा, सिकरोड़ी, असेवा, अस्ता, क्योंटरा सहित कई गांवों में बाढ़ के हालात पर हवाई सर्वेक्षण के दौरान नजर डाली। इसके बाद समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा जा रही मदद के बाबत जानकारी ली। कोई जनहानि न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने का आदेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इस दौरान इटावा से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, कृषि राज्य मंत्री दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, एसपी अपर्णा गौतम, एडीएम रेखा एस चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जिले में पौन घंटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.