इटावा के ध्यानार्थ) पति ने पत्नी को मारी गोली, साक्ष्य छिपाने को जलाया शव
संवाद सूत्र एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला अतवल में रविवार देर रात पति ने गोली मारकर
संवाद सूत्र, एरवाकटरा: थाना क्षेत्र के गांव नगला अतवल में रविवार देर रात पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपित पति ने स्वजन के साथ मिलकर गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में शव जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जानकारी होते ही सोमवार की शाम सीओ व थाना निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद जहां शव जलाया गया था,वहां पहुंच फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं। हत्या के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।
चौबिया थाना क्षेत्र इटावा जिले के गांव नगला जिन निवासी 32 वर्षीय पूनम देवी पुत्री राकेश चंद्र ने करीब छह साल पहले थाना क्षेत्र के गांव नगला अतवल निवासी गोलू के साथ प्रेम विवाह किया था। उससे उसे चार वर्ष का पुत्र भी है। रविवार देर रात पूनम और गोलू में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गोलू ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव गांव से कुछ दूर खेत में जला दिया। सोमवार की दोपहर खेतों की ओर गए गांव के कुछ लोगों की नजर जले शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के गांव से जानकारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर सीओ बिधूना मुकेश कुमार, एरवाकटरा थाना निरीक्षक सुधीर सिंह पहुंचे। उन्होंने फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। थाना निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपित पति समेत परिवार के लोग घटना को अंजाम दिए जाने के बाद फरार हो गए हैं। मृतका के स्वजन को सुचना दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि पूनम ने दो शादी की थी।