पौधारोपण करके मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व
जागरण संवाददाता औरैया फफूंद रोड स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व सादगी से
जागरण संवाददाता, औरैया : फफूंद रोड स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व सादगी से शारीरिक दूरी का अनुपालन कर मनाया गया। आचार्य ने शिष्यों के साथ आश्रम परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी ने शिष्यों को बताया कि भारतीय संस्कृति में सदगुरु को ईश्वर के समकक्ष माना जाता है। श्रद्धा, आस्था व विश्वास के साथ सदगुरु का मागदर्शन हमारे चितन, कर्म व कर्मफल में आश्चर्यचकित कर देने वाला परिवर्तन ला सकता है। आश्रम पर 18 वर्षों से निरंतर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से आयोजन को विस्तार नहीं दिया गया। रविवार से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ के विराम के बाद सादगी के साथ शिष्यों ने आश्रम परिसर में वेलपत्र, अशोक, चितवन, पीपल व बरगद के पौधे रोपित किए। इसी तरह खानपुर चौराहा पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर राहगीरों को शर्बत पिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गौरव बाजपेयी, राजा पोरवाल, अंशू शुक्ला एडवोकेट, आशू शुक्ला ने सहयोग किया। ओमनगर स्थित ओम नम: शिवाय धाम में सुबह 10 से 12 बजे तक आचार्य सतीश अवस्थी ने ऑनलाइन गुरु महिमा का वर्णन किया। शहर के व अन्य जिलों के सैकड़ों शिष्यों ने घर पर रहकर ही फेसबुक व यू ट्यूब के माध्यम से इसका लाभ उठाया।
14,15