पांच तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
संवाद सहयोगी कालपी अवैध शराब की तस्करी में लिप्
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कालपी : अवैध शराब की तस्करी में लिप्त पांच लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सागर धानुक पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम देवकली, संगीत धानुक पुत्र पन्नालाल निवासी देवकली, कृष्ण कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी बरखेरा, विकास पुत्र शम्भूदयाल निवासी बरखेरा, सरनाम सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी रामगंज कालपी अवैध शराब के धंधे में लिप्त थे। सटीक सूचना पर आरपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के पास से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें