तीन सीट पर महिला व दो सीट पर पुरुष उम्मीदवार
जासं औरैया परिसीमन से पहले अजीतमल विधान सभा सीट सुरक्षित थी। जो वर्ष 2009 से औरैया सीट सुर
जासं, औरैया: परिसीमन से पहले अजीतमल विधान सभा सीट सुरक्षित थी। जो वर्ष 2009 से औरैया सीट सुरक्षित से जानी जाती है। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में रेखा छागला ने चुनाव लड़ा और पहली बार जीत कर किसी महिला ने विधानसभा में पहुंचकर औरैया की जनता का प्रतिनिधित्व किया। विधान सभा चुनाव-2022 में औरैया सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने सरिता दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। दिबियापुर से आम आदमी पार्टी ने अंकित यादव को चुनाव मैदान में चेहरा बनाया है। वहीं भाजपा ने बिधूना अनारक्षित सीट से रिया शाक्य को। दिबियापुर अनारक्षित से भाजपा विधायक कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को दोबारा टिकट दिया है। अब बची सीटों पर महिला चेहरा होगा या फिर पुरुष। यह देखना बाकी है।
जिले में परिसीमन से पहले अजीतमल विधान सभा सीट जब रही वह निर्णायक की भूमिका में अहम रही। अजीतमल सीट पर लड़ने के साथ जीत हासिल करने वालों पर नजर डाली जाए तो साल 1952 से लेकर 1989 तक कांग्रेस के विधायक रहे। 1989 चुनाव में जनता दल से मुंशीलाल गौतम जीते और पार्टी सत्ता में आई। इसके बाद 1991 में लहर बदली। छक्कीलाल कोरी बीजेपी से मैदान में रहे और जीते व प्रदेश में 'कमल' खिला। वर्ष 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में रेखा छागला ने चुनाव लड़ा था और जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। यहां बसपा-सपा गठबंधन की सरकार बनी थी। इसके बाद से समीकरण बदलते चले गए। इसके बाद हुए विधान सभा चुनाव में कोई महिला प्रत्याशी किसी सीट पर नहीं लड़ी। विधान सभा चुनाव 2022 के मैदान में इस बार कांग्रेस ने औरैया सीट पर सरिता दोहरे को टिकट दिया है। तो बिधूना में भाजपा व दिबियापुर से आम आदमी पार्टी ने भी महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। इस चुनाव 13426 नए वोटर समेत 1015158 मतदाता मतदान करेंगे। मतदाताओं पर नजर डाली जाए तो पुरुष तीनों विधानसभा मिलाकर 5529324 व महिला मतदाता 462179 व तृतीय जेंडर 45 हैं। --------- वर्ष 2007 में
विधानसभा. पुरुष. महिला
बिधूना.. 165608 ..113106
अजीतमल. 151118 .103154
औरैया..176762.. 134307
------
वर्ष 2012
विधानसभा. पुरुष. महिला
बिधूना.. 178762 ..152246
दिबियापुर. 151578 .134331
औरैया..165608.. 135582
------
वर्ष 2017
विधानसभा. पुरुष. महिला
बिधूना..194178 ..160373
दिबियापुर.169556 .139526
औरैया..174361 .. 144316