एक माह से केंद्र पर टिके किसान, सुन नहीं रहे केंद्र प्रभारी
जागरण टीम औरैया केंद्र प्रभारियों की मनमानी किसानों की दुश्वारी बढ़ा रही है। प्रशासन क
जागरण टीम, औरैया: केंद्र प्रभारियों की मनमानी किसानों की दुश्वारी बढ़ा रही है। प्रशासन की नजरें भी इस ओर नहीं जा रही है। सरकारी तंत्र के साथ-साथ अब मौसम भी किसानों के साथ खेल रहा है। एक माह से बाबरपुर मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्र पर टिके किसानों को अब बारिश से निपटना पड़ रहा। जबकि, खरीद के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। वहीं बिधूना में किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतिरिक्त धान की मांग पूरी न होने पर खरीद में टाल मटोल की जा रही है।
गुरुवार को शुरू हुई बारिश के बाद से बाबरपुर मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर पूरी तरह से खरीद को बंद कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी खरीद गई धान का उठान न होने के चलते खरीद न करने की बात कह रहे है। केंद्र पर किसानों की 16 से अधिक धान भरी बोरियों से लदी ट्रालियां खड़ी है। किसान ट्रालियों पर तिरपाल डालकर बारिश से सुरक्षित कर डेरा डाले हुए है। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जब तक खरीदा हुआ धान चावल मिलों के लिए नहीं चला जाता, तब तक खरीद बंद रखी जाएगी। किसानों को धान वापस ले जानी चाहिए। उधर, बिधूना में केंद्र संचालकों द्वारा मनमानी किए
जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। ग्राम कालाबोझ निवासी प्रखर कुमार ने बताया कि उसकी मां उर्मिला देवी के नाम से खेती में उपज की गई धान विक्रय को लेकर उसने रजिस्ट्रेशन करवाया था। सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उसे पांच जनवरी टोकन भी दे दिया गया था। आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा प्रति क्विटल आठ किलो अतिरिक्त धान की मांग की जा रही है। कुछ किसानों का कहना है कि दिक्कत को दूर करने का कार्य प्रभारी द्वारा नहीं किया जा रहा।