कलेक्ट्रेट जाना तो पानी साथ ले जाना ना भूलना
जागरण संवाददाता औरैया ककोर स्थित जिला मुख्यालय में इन दिनों पानी की व्यवस्था नहीं है। यहा
जागरण संवाददाता, औरैया : ककोर स्थित जिला मुख्यालय में इन दिनों पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारी अपना पानी साथ लेकर चल रहे है। शुक्रवार को यहां पर लगा माली भी पानी पीने के लिए विकास भवन गया। पूछे जाने पर बताया कि पिछले तीन दिनों से लगा सबमर्सिबल खराब हो गया है। जिसके चलते पानी की व्यवस्था नहीं है। जिसकी जानकारी नाजिर को दे दी गई है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार के पास लगी पानी की मशीन भी पिछले कई दिनों से खराब है। इसमें पानी ठंडा ही नहीं होता है। यही नहीं लगा हुआ आरओ भी काम नहीं करता है। इस बावत जानकारी किए जाने पर नाजिर छोटे लाल ने बताया कि जानकारी हुई है। सबमर्सिबल बनवाए जाने के लिए कहा है। शनिवार को संभवत: पानी की व्यवस्था सही हो जाएगी। मतगणना ड्यूटी में व्यस्त हो जाने के कारण अभी तक कुछ समस्या हुई होगी।