Move to Jagran APP

शीतलहर का प्रकोप जारी, छाए रहे बादल

जागरण संवाददाता औरैया ठंड व शीतलहर से निजात मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार सुबह

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 11:47 PM (IST)
शीतलहर का प्रकोप जारी, छाए रहे बादल
शीतलहर का प्रकोप जारी, छाए रहे बादल

जागरण संवाददाता, औरैया : ठंड व शीतलहर से निजात मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार सुबह कोहरे का असर कुछ कम हुआ। लेकिन आसमान में छाए बादलों ने परेशानी बढ़ा दी। करीब 11 बजे धूप निकलनी शुरू हुई, लेकिन ज्यादा राहत नहीं दे सकी। 10 किमी प्रति घंटा की गति से चली बर्फीली हवा से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

पिछले एक माह से पड़ रही भीषण सर्दी कम नहीं हो रही है। कभी कोहरे का असर तो कभी बादल ठंड को बढ़ावा दे रहे हैं। 10 किमी की गति से चली सर्द हवा से वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप न खिलने से दिन का तापमान भी घटकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह लोग घरों से निकले, लेकिन ऊनी वस्त्रों से पूरी तरह से तन को ढककर अपने जरूरी काम करते दिखे। पिछले दिनों की अपेक्षा हवा अधिक तेज होने से राहगीरों व दुकानदारों को आग के सहारा लेना पड़ा। कोचिग व स्कूलों के लिए छात्र-छात्राएं निकलते दिखे। महिलाओं भी बाजार को बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही जाती दिखाई पड़ीं। मौसम विज्ञानी एसएन सुनील पांडेय ने बताया रोजाना की अपेक्षा हवा की गति काफी तेज रही। जिससे अधिक सर्दी का अहसास कराया। तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम एक डिग्री घटकर तीन पर पहुंच गया। अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई। हालांकि कोहरे का असर कम होता जाएगा।

खेत की रखवाली करने गए किसान की सर्दी लगने से मौत

संवादसूत्र,एरवाकटरा: मटर की फसल अन्ना जानवरों से बचाने गए किसान की सर्दी लगने से मौत हो गई। सुबह तक न लौटने पर स्वजन जब पहुंचे तो देखा शव खेत पर पड़ा था। शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे,इस कारण स्वजन भी सर्दी से ही मौत मान रहे है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव रघुनाथपुर निवासी 40 वर्षीय सरनाम सिंह शाक्य पुत्र रामभरोसे के खेत पर मटर की फसल है। अन्ना जानवर फसल न चट कर जाए। इसलिए वह हर रोज रखवाली करने जाता था। गुरुवार को भी वह रखवाली करने गया। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आया तो सुबह स्वजन खोज के लिए निकले तो देखा खेत पर ही सरनाम सिंह का शव पड़ा था। शरीर में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के दो पुत्री हैं एक बेटा।

सरनाम सिंह ने डेढ़ माह पहले ही अपनी बेटी शिवानी की शादी की थी। मृतक मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। महज एक बीघा खेत है। परिवार के सामने अब गुजर बसर का संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया सरनाम सिंह की मौत प्रथमद्रष्टया सर्दी लगने से प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.